अलीगढ़, 17 सितंबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर अलीगढ़ के ग्राम मानपुर रसूलपुर स्थित (IAKTF) के राष्ट्रीय कार्यालय में ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित कुमार ने की। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी गुरसिमरन सिंह मंड भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन के लिए प्रार्थना की।
संगठन के अनुसार, ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत लोगों से 17 सितंबर की शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच अपने घरों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए प्रार्थना करने की अपील की गई थी। इसी पहल के तहत अलीगढ़ स्थित संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय में भी दीप जलाया गया।
दीप प्रज्ज्वलन के बाद उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देश की शांति, एकता, समृद्धि और प्रगति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को देश की उन्नति और सामाजिक एकता की कामना के साथ मनाया गया।
स्वामी गुरसिमरन सिंह मंड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा को महत्वपूर्ण स्थान दिया है। उन्होंने लोगों से राष्ट्रहित, शांति, मानवता और देश की प्रगति के लिए सकारात्मक तथा रचनात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के आगामी अवसर का भी उल्लेख किया गया। नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। कार्यक्रम में उनके सार्वजनिक जीवन की इस यात्रा का उल्लेख करते हुए देश की निरंतर प्रगति के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर संगठन के कोषाध्यक्ष विकास कुलश्रेष्ठ, चौधरी अक्षत तलान, ध्रुव तलान, विकास चौराली, शिवम उर्फ जिम्मी, मोहित, ऋषि पाल अत्री, निम्बू चाचा, पवन तलान, धर्मेंद्र देशवाल, रिकू ठाकुर, क्रिश्च, सचिन तालान, पंडित यश, आरिफ, अधिवक्ता प्रवीन खैर और बंटी अत्री सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की गई। साथ ही देश की शांति, एकता, समृद्धि और प्रगति के लिए प्रार्थना के साथ आयोजन संपन्न हुआ।

From Newsfeed